Indian Navy SSR Medical 2026: कैसे करें आवेदन? जानिए योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

Indian Navy SSR Medical 2026: दोस्तों अगर आप सब का सपना है कि अपने भारत माता की सेवा करना और यदि आप Indian Navy के अंदर जाना चाहते है, तो यह आपके लिए एक बहुत ही अच्छा मौका होना वाला है क्योकि हर साल की तरह इस साल भी आप सब के लिए Indian Navy के तरफ से युवाओं के लिए SSR (Senior Secondary Recruit) के पदों पर भर्ती निकाली गई है.

और यदि आप 12वीं पास है, तो आप इसके फॉर्म को भर सकते है, लेकिन क्या आपको पता है कि Indian Navy SSR Medical Recruitment 2026 के अंदर अपना आवेदन कैसे करते है, अगर नहीं पता है, तो मैं आपको इस लेख के अंदर इससे जुड़े उन सभी जरूरी बातो को बताने वाला हूँ जिसको जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी है, तो चलिए बिना देरी किये हम आपको आगे के लेख में बताते है.

Indian Navy SSR Medical 2026 क्या है?

सबसे पहली बात की क्या आपको पता है कि Indian Navy SSR Medical 2026 क्या है? अगर नहीं पता है, तो मैं बता देता हूँ कि यह भारतीय नौसेना के अंदर एक बहुत ही महत्वपूर्ण पद है और इस पद के तहत 12वीं पास युवाओं लोगो को Indian Navy के अंदर सामिल होने का एक बहुत ही अच्छा मौका होता है और जो भी लोग इस पद पर चयन होते है उनको हमारे देश की समुद्री के अंदर सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य करना होता है.

लेकिन अब अगर बात करे कि इस पद को भरने के लिए कितना समय है, तो मैं आपको इसके बारे में बतादू कि इस पद का फॉर्म 14 March 2026 से भरना शुरू हो चूका है और यह 06 April 2026 तक भरा जायेगा तथा इसके फॉर्म भरने का पैसा जमा करने का लास्ट तारीख 06 April 2026 ही रखा गया है और अगर इसके Correction Date की बात करे तो यह 10-11 April 2026 रखा गया है और अगर इसके Exam Date की बात करे, तो यह May 2026 में शुरू होने वाला है. इस लिए आप अपना तैयारी अच्छे से करे.

Indian Navy SSR Medical Recruitment 2026 के लिए योग्यता

अब आप सब के मन में यह बात चल रहा होगा कि इसमें सामिल होने और अपने फॉर्म को भरने के लिए हम लोगो की योग्यता क्या होनी चाहिए, तो मैं आप सब को इसके बारे में भी बतादू की इसमें हमे अपने फॉर्म को भरने के लिए किसी भी बोर्ड से 12वीं पास होना बहुत ही जरूरी है और इसके साथ Physics, Chemistry, and Biology यानि की (PCB) और आपको 12वीं में कुल मिलाकर 50% अंक और प्रत्येक विषय में 40% अंक प्राप्त होना चाहिए, तभी आप इसके अंदर अपने फॉर्म को भर सकते है.

यह भी पढ़े : Haryana Police Constable कैसे बनें? 2026 में पहली बार में एग्जाम क्रैक करने का मास्टर प्लान

आयु सीमा

अब अगर इसके आयु सीमा की बात करे तो इसमें सामिल होने के लिए हम लोगो को आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष होना बहुत ही जरूरी है और अगर बात करे कि कहा से कहा तक माँगा गया है, तो मैं आपको बतादू कि इसमें हम लोगो को अपने फॉर्म को भरने के लिए 01 May 2005 से लेकर 31 October 2009 तक होना चाहिए और जो भी लोग इसके इस आयु के अंदर है, केवल वो ही लोग इस फॉर्म को भर सकते है.

Indian Navy SSR Medical 2026 के लिए फिजिकल योग्यता

सबसे पहली बात यह है कि जो भी लोग इसके अंदर अपना फॉर्म को भरना चाहते है, तो मैं उनसे यह पूछना छठा हूँ कि क्या आपको पता है कि इसके अंदर हम लोगो से क्या फिजिकल करवाया जाता है. अगर नहीं पता है, तो मैं आपको बता देता हूँ कि इसके अंदर पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई मंपी जाती है, जो लगभग 157 सेमी होना चाहिए और उसके बाद 1.6 किलोमीटर का दौड़ करवाया जाता है और इसको हम लोगो को 7 मिनट का समय दिया जाता है तथा 20 पुश-अप और 20 स्क्वैट्स करवाया जाता है.

फिर यदि हम इसके अंदर महिला उम्मीदवारों की बात करे, तो इसमें महिला की लंबाई लगभग 152 सेमी मांगी जाती है और दौड़ की बात करे, तो यह 1.6 किलोमीटर करवाया जाता है, जिसको पास हम लोग को 8 मिनट का समय दिया जाता है.और इन लोगो से 15 स्क्वैट्स भी करवाया जाता है.

Indian Navy SSR Medical Recruitment 2026 चयन प्रक्रिया

Indian navy में चयन के लिए विभिन्न चरणों में कैंडिडेट की टेस्ट ली जाती है जैसे की आगे की लेख में विस्तार से हम बता रहे है कि इसके अंदर हमसे कौन – कौन से प्रक्रिया करवाई जाती है.

अगर हम इसके पहले चरण की बात करे, तो इसमें हम लोगो से लिखित परीक्षा करवाई जाती है और इसके अंदर हमको विषयों में से प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे की Science, General Knowledge, Mathematics और English इन चारो विषयों से सवाल को पूछे जाते है और अब इसके दुसरे चरण की बात करे, तो फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) होता है और यह उन्ही लोगो का होता है. जो लोग पहले चरण को पास किये होते है.

फिर जो लोग दोनों चरण को पास कर लेते है, उसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट होता है और इसके अंदर हमारे पुरे शरीर का जाँच किया जाता है और जो उम्मीदवार इसमें पूरी तरह से फिट होते है मेरिट लिस्ट के अंदर दिया जाता है. यह इसका अंतिम चरण होता है.

Indian Navy SSR Medical 2026 सैलरी

अब आप सब के मन में यह चल रहा होगा कि इसके अंदर जो लोग सामिल होते है, उनको कितनी सैलरी दी जाती होगी तो मैं आपको बतादू की इसके अंदर लोगो को ट्रेनिंग के दौरान लगभग ₹14,600 प्रति माह दिया जाता है और जब इसका ट्रेनिंग पूरा हो जाता है, तो उसके बाद इनको ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह सैलरी दिया जाता है और इन सभी के अलावा इनको फ्री मेडिकल सुविधा, रहने और खाने की सुविधा और ट्रैवल अलाउंस इन सभी अन्य सुविधाएं भी दी जाती है.

Indian Navy SSR Medical 2026 में आवेदन कैसे करें?

अगर आपको इसके अंदर भर्ती होना है, तो आपको इसमें अपना फॉर्म भरना होगा और यदि आप इसको भर नहीं पते है, तो मैं आपको बता दे रहा हूँ कि कैसे अपना फॉर्म को भरा जाता बस आप इस लेख को एक बार अच्छे से पढ़े.

  • सबसे पहले तो आपको Indian Navy के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • उसके बाद आपको इसके नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ना होगा.
  • फिर Apply Online पर क्लिक करके अपना फॉर्म को भरे.
  • फिर आप अपने कुछ जरूरी जानकारी भरे.
  • फिर आप अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • अब लास्ट में आप अपने फॉर्म को सबमिट करदे.

FAQs

Q1. Indian Navy SSR Medical 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर : उम्मीदवार को 12वीं पास होना चाहिए और Physics तथा Mathematics विषय होना जरूरी है.

Q2. Indian Navy SSR में उम्र सीमा क्या है?

उत्तर : इस भर्ती के लिए उम्र लगभग 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए और इस साल 01 May 2005 से लेकर 31 October 2009 तक माँगा गया है.

Q3. Indian Navy SSR की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर : इस पद पर शुरुआती सैलरी लगभग ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह होती है.

Q4. Indian Navy SSR में चयन कैसे होता है?

उत्तर : चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है.

Q5. Indian Navy SSR का फॉर्म कैसे भरें?

उत्तर : उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

निष्कर्ष :

दोस्तों अगर आपको Indian Navy SSR Medical 2026 के अंदर भर्ती होना है और आप अगर इस भर्ती के बारे में नहीं जानते है, तो आप परेसान मत होइए क्योकि मैं आपको इस लेख के अंदर Indian Navy SSR Medical 2026 के बारे में अकदन अच्छी तरह से सरल शब्दों में बताया हूँ, इस्कोआप एक बार जरुर पढ़े और अपने फॉर्म को भर कर अपनी नौकरी पक्की करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top