Personal Loan कैसे ले? 2026 में कम ब्याज दर वाले बैंक, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी

आज के समय में जब भी एकाएक से पैसों की जरूरत पड़ती है तो Personal Loan सबसे भरोसेमंद विकल्प है चाहे बच्चों की पढ़ाई की चिंता हो या फिर  घर की मरम्मत करनी हो मेडिकल इमरजेंसी हो या फिर आपके परिवार में किसी की शादी,Personal Loan (पर्सनल लोन) आपको बिना किसी गारंटी के तुरंत फंड उपलब्ध कराता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत बैंक चुन लेने से आपको हजारों रुपए अतिरिक्त ब्याज में कमा सकते हैं आज के इस लेख में हम आपको 2026 के लेटेस्ट आंकड़ों के साथ बताएंगे की सबसे सस्ता पर्सनल लोन कैसे लें और कौन सा है.

Personal Loan क्या है?(What is पर्सनल लोन?)

पर्सनल लोन (Personal Loan) एक अनसिक्योर्ड लोन है जिसका मतलब है कि आपको लोन लेने के लिए किसी भी चीज को गिरवी नहीं रखना है जैसे कि पहले लोग अपने गहने घर जमीन इत्यादि को गिरवी रखते थे पर्सनल लोन में ऐसा नहीं होता है यहां पर आपकी आमदनी को देखी जाती है और सिविल स्कोर के अनुसार ही आपको लोन उपलब्ध कराया जाता है.

Personal Loan के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए

पर्सनल लोन के लिए बैंकों के कुछ स्टैंडर्ड मानक होते हैं अगर आप उन क्राइटेरिया के अंदर आते हैं तो ही आपको पर्सनल लोन उपलब्ध कराया जाता है, जैसे कि निम्न क्राइटेरिया है जो आपको हम नीचे बता रहे हैं, कौन-कौन सी मानक होनी चाहिए जिससे Personal Loan आसानी से मिल सके.

  1. उम्र-पर्सनल लोन के लिए आपकी उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  2. रोजगार – आप किसी कंपनी काम कर रहे हैं और आपको सैलरी मिल रही हो या आप गवर्नमेंट एम्पलाई हो या आपका खुद का व्यवसाय हो तो आप पर्सनल लोन के लिए एलिजिबल है.
  3. कितनी आय हो- पर्सनल लोन के लिए अलग-अलग शहरों के अनुसार काम से कम 15000 से 25000 महीने की आपकी आई होनी चाहिए.
  4. CIBIL Score- Personal Loan के लिए 750 या उससे अधिक का स्कोर आपको सबसे कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन दिला सकता है.
  5. अगर आप नौकरी में है– अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो कम से कम 6 महीने और कल 2 साल का अनुभव होना चाहिए, जिससे यह मालूम चलता है कि आप रेगुलर मंथली इनकम वाले एम्पलाई हैं जिससे पर्सनल लोन मिलने में काफी आसानी हो जाती है.

यह सभी बातें इसलिए देखी जाती हैं ताकि पता चल सके कि आप लोन लेने के बाद उसे चुकाने के लिए आप एलिजिबल है कि नहीं है इसीलिए यह सभी बातें आपके अंदर होनी जरूरी है.

अपना CIBIL Score चेक करें- Click Here

Personal Loan के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

पर्सनल लोन लेने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते हैं तो निम्न दस्तावेज आपके पास जरूर होने चाहिए नहीं तो Personal Loan लेने में आपको दिक्कत आ सकती है तो जाने कौन-कौन से वे दस्तावेज आपके पास जरूर होने चाहिए.

KYC के लिए-

पर्सनल लोन लेने के लिए जब आपका पहचान और पते का प्रमाण का वेरिफिकेशन होता है तो यह निम्न दस्तावेज आपके पास होने जरूरी है.

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • निर्वाचन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड

आय का प्रमाण

पर्सनल लोन के लिए आय प्रमाण का होना बहुत ही जरूरी है जिससे पता चल सके कि आप कितने पर्सनल लोन के लिए एलिजिबल है कि नहीं है.

  • सैलरी वाले लोगों के लिए– सैलानी वाले लोगों के लिए पर्सनल लोन लेने के लिए आपको पिछले 3 महीना की सैलरी स्लिप पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट और फॉर्म 16 यह तीनों दस्तावेज आपको बहुत जरूरी है.
  • जिनका खुद का बिजनेस है – जो अपना खुद का बिजनेस करते हैं उनको  पर्सनल लोन लेने के लिए पिछले दो या तीन साल का इत्र और बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना बहुत ही जरूरी है.
Personal Loan

सबसे कम ब्याज दर में Personal Loan देने वाले बैंक

पर्सनल लोन लेने से पहले ब्याज दरो की तुलना करना सबसे महत्वपूर्ण है. नीचे कुछ बैंक की ब्याज दर दी गयी है

Bank Name ब्याज दर (सालाना)प्रोसेसिंग फीस
Bank Of Maharashtra8.75% लोन राशि का 1%
Union Bank Of India8.75% – 12.55%500rs – 7500rs
HDFC Bank9.99%6500rs
State Bank Of India10% – 15%1.5%
Axis Bank9.5% – 22%2% तक
ICICI Bank10.45% – 16.5%2% तक

(Personal Loan)पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार आपको जो बैंक अच्छा लगे उसे आप सेलेक्ट कर लीजिए कौन से बैंक से आपको पर्सनल लोन लेना है आजकल अधिकांश बैंक इंस्टेंट पर्सनल लोन की सुविधा दे रहे हैं तो उसके लिए निम्न प्रक्रिया है जो आपको हम नीचे बता रहे हैं

  1. Official Website पर जाएं – पर्सनल लोन लेने के लिए अपने पसंदीदा बैंक के अधिकारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं.
  2. अपनी एलिजिबिलिटी चेक करें – अपना मोबाइल नंबर और पैन कार्ड की जानकारी डाल करके आप कितने पर्सनल लोन के लिए पात्र हैं यह चेक कर सकते हैं.
  3. जानकारी भरे – पर्सनल लोन की कितनी राशि आपको लेनी है और समय सीमा को चुने.
  4. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें – पर्सनल लोन के लिए आपको अपने केवाईसी और आय के दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना है.
  5. Verification- Personal Loan के लिए आप जिस भी बैंक के ऐप या वेबसाइट से आप आवेदन कर रहे हैं उसे बैंक का प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा और आपकी डिजिटल केवाईसी वीडियो कॉल के जरिए कंपलीट करेगा.
  6. डिसबर्समेंट –डिसबर्समेंट का मतलब होता है भुगतान करना या अदा करना मंजूरी मिलने के बाद से कुछ ही घंटा या कभी-कभी 10 मिनट के अंदर ही आपके बैंक अकाउंट में पर्सनल लोन की सभी अमाउंट आ जाती है.

इन सभी स्टेप को आप फॉलो करके आप अपने पर्सनल लोन के लिए अप्लाई खुद से ही कर सकते हैं कहीं आपको जाने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़े- Health Insurance क्या है? फायदे, प्रकार और 2026 के सही प्लान की पूरी जानकारी

पर्सनल लोन कम से कम ब्याज दर पर पाने के टिप्स

अगर आप भी चाहते हैं कि बैंक आपको कम से कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन उपलब्ध कारण तो आपको इन निम्न बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है तो आईए जानते हैं वह कौन सी बातें हैं जिनको फॉलो कर लेने से आपको कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन मिल सकता है.

  1. CIBIL score को सुधारे – पर्सनल लोन लेने से 6 महीने पहले से ही आप अपने पुराने बल और एमी कोड समय पर भारी ताकि आपका सिबिल स्कोर 750 से ऊपर रहे.
  2. फेस्टिव सीजन का लाभ उठाएं – ऐसा देखा जाता है की दिवाली या नए साल के मौकों पर बैंक अक्सर प्रोसेसिंग फीस माफ कर देते हैं और ब्याज दर घट देते हैं तो इन मौके पर आप कम से कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैं.
  3. जिस बैंक में आपका सैलरी अकाउंट है – जिस भी बैंक में आपका सैलरी अकाउंट है वह अक्सर आपको परी अप्रूव्ड लोन पर विशेष छूट देते हैं वहां से आप बात करके कम से कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैं.
  4. EMI कैलकुलेटर का उपयोग – एमी कैलकुलेटर का उपयोग करके आपको कम से कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैं तो आवेदन से पहले ऑनलाइन पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का इस्तेमाल करें ताकि आप अपनी क्षमता के अनुसार लोन ले सकें.
  5. एक साथ ज्यादा बैंकों में आवेदन न करें – एक साथ कई बैंकों में आवेदन करने से आपका क्रेडिट स्कोर गिर जाता है जिससे पर्सनल लोन मिलने में असुविधा होती है.

Personal Loan के Hidden चार्ज

पर्सनल लोन लेते समय केवल ब्याज दर ही ना देखें कभी इन सभी अतिरिक्त खर्चों पर भी नजर रखें जैसे प्रोसेसिंग फीस प्री पेमेंट फॉर क्लोजर चार्ज लेट पेमेंट चार्ज इन बातों का भी खासकर ध्यान रखें.

  • प्रोसेसिंग फीस- पर्सनल लोन में दशमलव 5% से 3% तक की प्रोसेसिंग फीस होती है
  • फोरक्लोजर या प्री पेमेंट चार्ज-यदि आप समय से पहले पर्सनल लोन चुकाना चाहते हैं तो बैंक से 2 से 4% तक फीस ली जाती है, जब आप लोन का कुछ हिस्सा पहले चुके हैं तो यह प्री पेमेंट चार्ज कहलाता है यह 2 से 6% होता है वही बात करें फॉर क्लोजर का तो जब पूरा लोन एक साथ बंद करते हैं तो यह 4 क्लोजर कहलाता है यह 1 से 5 परसेंट प्लस जीएसटी होता है.
  • लेट पेमेंट चार्ज-ईएमआई बाउंस होने पर या समय से ना जमा कर पाने से कुछ पेनल्टी लगती है.

इन चार्ज को जान ले और अपने पर्सनल लोन को समय से अपनी सुविधा के अनुसार जमा करें ताकि आप इन अतिरिक्त चार्ज से बच सकें.

निष्कर्ष

आज के समय में पर्सनल लोन एक बेहतरीन वित्तीय मदद है बसरते इसका उपयोग समझदारी से किया जाए तो आपके लिए लाभ होगा हमेशा अपनी मासिक आय का केवल 30 से 35% ही ईएमआई के रूप में करें ताकि आपकी लाइफ स्टाइल पर कोई भी असर न पड़े Personal Loan लेने से पहले कुछ बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें.

FAQ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 500 सिबिल स्कोर पर पर्सनल लोन मिल सकता है?

500 से कम सिबिल स्कोर पर पर्सनल लोन मिलना बहुत ही मुश्किल है हालांकि कुछ नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी लोन दे सकती है लेकिन उनकी ब्याज दरें 20 से 30 परसेंट तक हो सकती है.

पर्सनल लोन कितने दिनों में मिलता है?

ऑनलाइन आवेदन के जरिए अगर आप आवेदन करते हैं तो पर्सनल लोन 10 मिनट से लेकर के 24 घंटे के अंदर आपके अकाउंट में मिल सकता है.

क्या पर्सनल लोन पर टैक्स छूट मिलती है?

आमतौर पर पर्सनल लोन पर किसी भी प्रकार के टैक्स छूट नहीं मिलती है लेकिन अगर आप इस पेज का इस्तेमाल घर की मरम्मत या बच्चों की शिक्षा के लिए करते हैं तो विशेष परिस्थितियों में टैक्स का लाभ लिया जा सकता है.

Personal Loan के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरुरी है

Personal Loan के लिए आधार कार्ड , पैन कार्ड, वोटर कार्ड , राशन कार्ड,ड्राईवरिंग लाइसेंस , सैलरी स्लिप बैंक स्टेटमेंट और ITR की जरूरत होती है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top