Safety Engineer कैसे बनें? जानिए Diploma से Degree तक का Complete Career Guide (2026)

अगर आप सोच रहे है कि Safety Engineer का कोर्स करने का तो यह एक बहुत ही अच्छा सोच हो सकती है क्योकि आज के समय में हर तरफ Industrial Development बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रही है और अब Safety का महत्व हर जगह पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है.

ऐसे में बड़ी कंपनियो के अंदर फैक्ट्री, कंस्ट्रक्शन साइट, ऑयल & गैस सेक्टर इन सभी के अंदर Safety Engineers की बहुत ही अधिक डिमांड हो रहा है और अगर आप भी High Salary, Respect और Job Security के अंदर अपना नौकरी पाने की सोच रहे है, तो Safety Engineer आपके लिए एक बहुत ही अच्छी विकल्प साबित हो सकता है. तो चाहिए हम जानते है इसके बारे में बिना किसी देरी किये.

Safety Engineer क्या होता है?

सबसे पहले हम अगर बात करे कि Safety Engineer क्या होता है? तो मैं आपको बता देता हूँ कि ये वह होते है जो किसी भी इंडस्ट्री, कंपनी या साइट पर काम करने वाले लोगो की की सुरक्षा सुनिश्चित करते है और इनका मुख्य काम यह होता है कि जो लोग काम कर रहे है.

उनको सही तरीका बताना और Workers को Safety Training के बारे में बताना और Risk के बारे में सही Analysis करना तथा Emergency Planning तैयार करना यह सभी काम इन ही लोगो का होता है और अगर हम इसको सरल भाषा में बोले तो इनका काम यह होता है कि होने वाले खतरों को पहले ही पहचानना और उसको रोकना.

Safety Engineer बनने के लिए योग्यता

लेकिन क्या आपको पता है हम लोगो को Safety Engineer बनने के लिए हम सब के पास क्या योग्यता होनी चाहिए तो मैं आपको बता देता हूँ कि इसके लिए हम लोगो के पास किसी भी बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास पास होनी चाहिए या फिर हमारे पर कोई भी एक इंजीनियरिंग की डिग्री यानि की Diploma या B.Tech इसमें से कोई हमारे पास होना चाहिए.

अगर अब बात करे की आपके पास कौन – कौन सी Skill होनी चाहिए तो आपके पास Problem Solving Skill, Observation Skill, Technical Knowledge, Communication Skill और Risk Management Understanding ये सभी Skill हमारे पास होनी चाहिए ताकि हम लोगो से अच्छे से बात चित कर सके और उनको बता सके.

Safety Engineer बनने के लिए कौन-कौन से कोर्स होते हैं?

अगर आपको आज के समय में Safety Engineer बनना है, तो उसके लिए आपको पहले यह जनना होगा की इसके लिए कौन – कौन से कोर्स है जिसको कर के हम एक अच्छा Safety Engineer बन सकते है, तो मैं आपको बता देना चाहता हूँ कि आप Diploma in Safety Engineering, Advanced Diploma in Industrial Safety, B.Tech in Safety Engineering और PG Diploma in Safety Management ये सभी कोर्स Safety Engineer के ही है और आप इसमें से किसी को कर सकते है और एक अच्छा Safety Engineer बन सकते है.

यह भी पढ़े : UP Police SI कैसे बनें 2026 – योग्यता, उम्र सीमा, सैलरी और चयन प्रक्रिया पूरी जानकारी

Safety Engineer बनने का पूरा रोडमैप

अगर आपको सच में Safety Engineer बनना है, लेकिन आपको इसके बारे में नहीं पता चल रहा है कि आप कहा से शुरू करे तो मैं आपके लिए Safety Engineer बनने के पूरा रोडमैप बता देता हूँ, जिसको पढ़ कर आप अपने आगे की तैयारी चालू कर सकते है.

  • सबसे पहले तो आपको किसी भी बोर्ड से 10वीं/12वीं पास करना होगा.
  • उसके बाद आपको कोई भी अच्छा सा Safety Engineer Course चुनना होगा.
  • उसके बाद से आप किसी अच्छे Institute से अपने Course को पूरा करे.
  • और जब आप Course पूरा हो जाये, तो आप किसी अच्छे जगह से Internship या Training करे.
  • फिर आप अपने Job के लिए Apply करें.
  • उसके बाद से जैसे आपके पास अच्छे Experience होता तो आपकी Salary अच्छी होती जाएगी.

Safety Engineer की सैलरी कितनी होती है?

अगर आपने अभी तक इसको पढ़े है, तो आपके मन में यह बात जरुर आया होगा कि इसमें लोगो को कितनी सैलरी मिलती होगी, तो मैं आपको बता देना चाहता हूँ कि भारत के अंदर Fresher को लगभग ₹15,000 – ₹30,000/महीना और जिनके पास इसमें 2–5 साल Experience है उन लोगो को लगभग ₹40,000 – ₹80,000/महीना तथा जो लोग Senior Level पर है, उनको ₹1 लाख+ प्रति माह दिया जाता है.

लेकिन अगर अब हम बात करे की जो लोग विदेश में जाते है इस कोर्स को कर के तो उनको कितना सैलरी दिया जाता होगा तो मैं आपको बता देता हूँ कि Gulf Countries के अंदर लोगो को लगभग ₹1.5 लाख – ₹4 लाख/महीना और जो लोग USA/UK के अंदर जाते है उनको लगभग ₹3 लाख – ₹8 लाख/महीना सैलरी दिया जाता है.

Safety Engineer की जॉब कहाँ मिलती है?

अब आपको अगर नहीं पता है कि जो भी लोग Safety Engineer बनते है उनको कहा पर जॉब दिया जाता है, तो मैं आपको कुछ जगहों के नाम बता दे रहा हूँ जहा पर Safety Engineer की जॉब दी जाती है जैसे कि Construction Companies, Oil & Gas Industry, Manufacturing Units, Power Plants, Mining Sector और Chemical Industry ये सभी इंडस्ट्री के अंदर Safety Engineer का जॉब दिया जाता है और यहाँ पर इनको लोगो को Safety के बारे में बताना होता है.

भारत के टॉप Safety Course Institutes

आपको तो पता ही होगा कि आगे आने वाले समय के अंदर Safety Engineer का Scope बहुत ही अधिक होने वाला है और ऐसे में अगर आपको इस कोर्स को करना है, तो मैं आपको इसमें भारत के अंदर आने वाले टॉप Safety Course Institutes को बता दे रहा हूँ जहा से आप अपने कोर्स को कर सकते है.

FAQs

Q1. क्या 10वीं के बाद Safety Engineer बन सकते हैं?

उत्तर : हाँ, आप Diploma से शुरुआत कर सकते हैं.

Q2. Safety Course की फीस कितनी होती है?

उत्तर : ₹20,000 से ₹2 लाख तक लेकिन यह Institute पर depend करता है.

Q3. क्या विदेश में जॉब मिल सकती है?

उत्तर : हाँ, Gulf देशों में बहुत ज्यादा Demand है.

Q4. कौन सा कोर्स सबसे अच्छा है?

उत्तर : B.Tech या NEBOSH Certification सबसे ज्यादा Value रखते हैं.

Q5. क्या इस फील्ड में सरकारी नौकरी के अवसर हैं?

उत्तर : हाँ, बिल्कुल! कई सरकारी उपक्रमों (PSUs) जैसे ONGC, IOCL, GAIL, BHEL, NTPC, और Indian Railways में सेफ्टी ऑफिसर्स और इंजीनियर्स की नियमित भर्तियाँ निकलती हैं. इसके अलावा, नगर निगमों में ‘Fire Officer’ के पद भी होते हैं.

निष्कर्ष :

दोस्तों अगर आप आने वाले समय में अपने करियर को अच्छा बनाना कहते है, तो आप Safety Engineer का कोर्स कर सकते है क्योकि इसकी मांग आने वाली समय में बहुत ही अधिक होने वाली है और अगर आपको इसके बारे में नहीं पता है, तो मैं आपको Safety Engineer कैसे बनें? इसके बारे में पूरी जानकारी एकदम सरल भाषा में बताया हूँ, जिसको आप एक बार जरुर पढ़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *